फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रोनी हरजीपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

विज्ञापन
चरथावल के रोनी हरजीपुर में घटनास्थल (मृतक के घेर) पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव रोनी हरजीपुर में घेर में पड़ी कूड़ी हटाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से दंपती समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल ले जाए जाते समय मौत हो गई। पीड़ित पक्ष द्वारा चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर निवासी सगे भाइयों जगपाल और जगन्नाथ के परिवार में घेर में पड़ी कूड़ी हटाने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम भी दोनों पक्षों में इसे लेकर कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह जगन्नाथ के बेटे सुंदर व दीपक ने एक बार फिर जगपाल के बेटों पर कूड़ी हटाने के लिए दबाव बनाया, जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जगन्नाथ के बेटों ने धारदार हथियारों से जगपाल के पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
हमले में जगपाल के दोनों बेटे रणवीर व मनोज, पुत्रवधू मीनू और पौत्र शेखर घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से भी सुंदर व दीपक घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से रणवीर, उसकी पत्नी मीनू और दूसरे पक्ष से सुंदर, दीपक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाए जाते समय रणवीर (38) की रास्ते में ही मौत हो गई। घायल मनोज की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घेर में पड़ी कूड़ी हटाने को लेकर पारिवारिक भाइयों के बीच संघर्ष हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें