फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यालयों में शैक्षिक स्तर और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक स्तर और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय बड़सू में पंजीकृत 155 बच्चों के सापेक्ष 143 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में नेट परीक्षा होती मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़सू में पंजीकृत 162 बच्चों के सापेक्ष 150 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कलां नंबर दो में पंजीकृत 65 बच्चों के सापेक्ष 63 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कलां नंबर एक में पंजीकृत 73 बच्चों के सापेक्ष 68 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थित मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर में पंजीकृत 32 बच्चों के सापेक्ष 29 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भूपखेड़ी में पंजीकृत 193 बच्चों के सापेक्ष सभी 193 बच्चे उपस्थित मिले। सभी बच्चे पूरी यूनिफॉर्म में स्वेटर, मौजे, जूते पहने हुए थे। प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर माफी में पंजीकृत 88 बच्चों के सापेक्ष 80 बच्चे उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय लहोड्डा में पंजीकृत 208 बच्चों के सापेक्ष 174 बच्चे उपस्थित मिले। स्कूलों में मिड डे मील में रोटी दाल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें