फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया

विज्ञापन
खतौली से दिल्ली के लिए जाते हुए भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को भी जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली कूच किया। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर भाकियू कार्यकर्ता और किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून किसानों के साथ नाइंसाफी है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़कर रहेगा। पंजाब, हरियाणा के साथ अब यूपी का किसान भी इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी तीनों कानून को वापस ले, जब किसानों को गन्ने का भुगतान समय से नहीं मिलता तो उन्हें ब्याज सहित भुगतान दिलाया जाए। बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिया जाए। दिल्ली कूच करने वालों में राकेश चैधरी, संजय, विजय, रविंद्र, जितेंद्र, अनूप, शिवकुमार, सतेंद्र, धर्मेंद्र, अजीत, अंकित, नीलू, राहुल और अंकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें