फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा फ्री कराया

विज्ञापन
छपार के पास टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा फ्री कराया
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर छपार क्षेत्र में स्थित नवनिर्मित टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देकर टोल फ्री करा दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुरकाजी ब्लॉक के सभी गांवों के ग्रामीणों के लिए टोल प्लाजा पर फ्री वाहन पास की मांग की। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराकर टोल शुरू कराया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार सुबह करीब दस बजे मंडल महासचिव नवीन राठी के नेतृत्व में नवनिर्मित टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना देकर बैठते हुए टोल फ्री कर दिया। इसके बाद हाईवे पर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन बिना टोल दिए ही निकलते रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुरकाजी ब्लॉक के सभी गांवों के लिए टोल फ्री की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर धरना देते हुए नारेबाजी करते रहे। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे के दोनों ओर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा से निशुल्क ही निकलते रहे। इस पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की, जिन्हें भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री होने वाले 43 गांवों की सूची दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने आला अफसरों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया, जिसके बाद टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली शुरू हो सकी। इस दौरान मनीष चौधरी प्रधान, विक्की तोमर, मुशर्रफ त्यागी, शरद पंवार, शशांक त्यागी, ऋतुपर्ण, मंगता, मोमीन, दानिश, मोनू पंवार और बबलू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें