फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर 13 को दस जगह करेगी चक्का जाम

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक सभा संगठन के कार्यालय पर हुई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू तोमर 13 को दस जगह करेगी चक्का जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) सभा संगठन के कार्यालय पर हुई। भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि संगठन 13 अक्टूबर में उत्तराखंड और प्रदेश में चक्का जाम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह चक्का जाम सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। जिसमें भारतीय किसान यूनियन तोमर अहम मुद्दे रहेंगे, जिसमें लखीमपुर खीरी में जो किसान शहीद हुए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके नाम से शहीद स्मारक बनवाए जाएं। मंत्री अजय मिश्रा को उनके पद से बर्खास्त किया जाए, तीनों काले कानून वापस हो, गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल किया जाए, किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए। मुजफ्फरनगर में 10 जगह चक्का जाम करेगी। चौधरी संजीव तोमर ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अपने-अपने स्थान पर उपस्थित होकर अपना प्रदर्शन सफल बनाएं। इस मौके पर पवन त्यागी, अजय त्यागी, निखिल चौधरी, परवेज राव, सलीम, शहजाद, अमित त्यागी, इरशाद, लतीफ, कयूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें