फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने हरियाणा के सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
पुरकाजी में पुतला फूंकने को लेकर भाकियू तोमर के नेताओं और पुलिस में होती नोकझोंक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू तोमर ने हरियाणा के सीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में भाकियू तोमर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इससे पूर्व भाकियू तोमर नेताओं व पुलिस में पुतला फूंकने को लेकर छीना झपटी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने पुतले के टुकड़े को आग के हवाले कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हाईवे पर ही बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जल्द ही महापंचायत करने की चेतावनी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सदर को ज्ञापन देकर कार्यकर्ता लौट गए।
करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू तोमर ने बुधवार को पुरकाजी खादर तिराहे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंकने की चेतावनी दे रखी थी, जिसे लेकर सवेरे से ही खादर तिराहे पर भारी पुलिस फोर्स व आरआरएफ के जवान तैनात थे। करीब 11 बजे भाकियू तोमर के कार्यकर्ता खादर तिराहे पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पुतला नहीं फूंकने के लिए मनाने का प्रयास किया, मगर वह पुतला फूंकने की जिद पर अड़े रहे। इसी दौरान भाकियू तोमर के कुछ लोग पुतले को फूंकने के लिए ले जाने लगे, जिस पर पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। जिसमें पुतले के टुकड़े हो गए, जिनमें से पुतले के कुछ हिस्से को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बाकी कुछ हिस्से को भाकियू तोमर के लोगों ने आग के हवाले कर दिया। उसके बाद भाकियू तोमर ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हाइवे पर ही बैठ गए। कुछ देर बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्हें ज्ञापन देकर भाकियू तोमर के लोग वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जावेद फरीदी, दिलशाद अहमद, अजय त्यागी, शमशाद अहमद, मनीष गुर्जर, सोनू खान, समीर खान, अमित गुर्जर, सुंदर गुर्जर, अफसर अली आदि मौजूद रहे।

पुरकाजी खादर तिराहे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पूतला फूंकते भाकियू तोमर के नेता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी में हाइवे पर बैठे भाकियू तोमर के नेता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें