फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया सहकारी समिति पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने किया सहकारी समिति पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को सहकारी समिति शेरपुर पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों की कई समस्या ऐसी हैं। जिन समस्याओं से किसान जूझ रहा हैं मगर संबंधित विभाग आंख बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मात्र 8 घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। जिससे किसानों के खेती के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सहकारी समिति के कर्मचारी जितेंद्र पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया। जिस पर कर्मचारी ने धरना स्थल पर आकर खेद प्रकट किया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी ने चेतावनी दी कि किसानों व कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो अधिकारी व कर्मचारी भाकियू के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करेगा उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दीपक गुर्जर, शमशेर सिंह, रणजीत सिंह, मोहम्मद रब्बान, अंग्रेज सिंह ,सुरजीत सिंह, अफसर अली , मुजफ्फर अली, मोहम्मद मुजफ्फर, मोबीन, अनवर प्रधान, सद्दाम, रोहताश ठाकुर, भूपेंद्र सिंह आदि भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता सरदार सुरजीत सिंह व संचालन राम नाथ त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें