फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जानसठ में बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बिजली की समस्या को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान के नेतृत्व में बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने पर एसडीओ जानसठ और एसडीओ मीरापुर की ओर से समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों का आरोप था कि बिजली विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और किसानों का उत्पीड़न करने का काम कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि कई जगह बिजली के टूटे खंभे अभी तक ठीक नहीं हुए हैं। बिजली की कटौती से प्रचंड गर्मी के कारण फसल सूख रही है। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के फोन ना उठाने पर नाराजगी जाहिर की और स्पष्ट रूप से कहा कि अधिकारियों को किसानों को नजर अंदाज करना भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

एसडीओ जानसठ अंकुश वर्मा, एसडीओ मीरापुर कृष्ण कुमार मोहन, जेई संजय कुमार, अनिल कुमार, पंकज शाह को मौके पर बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया। दोनों एसडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
धरने पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा, जोगेंद्र पहलवान, तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, कृष्ण पाल मलिक, नरेंद्र मलिक, धर्मबीर राठी, चंचल चौधरी, लाखन सिंह काकरान, खालिद गुर्जर, सहंसरपाल, बबलू चपराना, हाजी कामिल मौजूद व अन्य मौजूद रहे। संचालन अरशद जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें