फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घर के इकलौते चिराग ने ट्रक के नीचे कूदकर दी जान, वीडियो वायरल

Wed, 30 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बुढ़ाना तिराहे पर एक युवक ने ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे फंसा युवक काफी दूर से घिसटता चला गया। शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। देर शाम युवक की पहचान मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सालिम के रूप में हुई है। युवक की आयु करीब 37 वर्ष है। मृतक अपने परिवार में इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक युवक बुढ़ाना तिराहे पर एक फल विक्रेता की ठेली के सामने खड़ा था। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे की ओर से जानसठ तिराहे की ओर जा रहा एक ट्रक वहां पहुंचा। इसी बीच युवक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे कूद गया और पहिए के नीचे फंस कर काफी दूर तक तक घिसटता चला गया।
हादसे को देख फल विक्रेता आदि वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक को रोका, लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर स्वयं कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक
तलाक के बाद से तनाव में रहता था सालिम
खतौली। बुढ़ाना तिराहे पर ट्रक के नीचे कूद कर आत्महत्या करने वाले परिजनों ने बताया कि तीन बहनों का इकलौता भाई सालिम कई दिनों से तनाव में चल रहा था। तीन वर्ष पूर्व पत्नी से तलाक हो गया था, तभी से वह तनाव में रहने लगा था। वह नॉजिल सही करने का कार्य करता था, जबकि पिता शाहबुददीन और मां कनीज बेगम मजदूरी करते हैं। सालिम की मौत से तीनों बहनों आसमा, आसमीन, इफत तथा माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि चालक ट्रक में गत्ता भरकर जम्मू से नजीबाबाद जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें