फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पंजाब में किसानों का धरना समाप्त, भाकियू प्रवक्ता चाैधरी राकेश टिकैत ने कह दी बड़ी बात

Fri, 21 Mar 2025 05:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर  में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब में जिस तरह किसानों को उठाया गया वह गलत है।
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर  में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब में जिस तरह किसानों को उठाया गया वह गलत है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक तरीके से वही किया जो केंद्र सरकार चाहती थी। किसान अपनी बात कह रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


कहा कि किसान कर्ज में जा रहा है, लेकिन कोई किसान की परेशानी नहीं सुनना चाहता। पंजाब में जो हुआ है, उससे केंद्र सरकार को लाभ होगा। भाजपा के लोग खुश होंगे। इससे पंजाब को नुकसान होगा। पंजाब सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। सरकार को बातचीत से समाधान निकालना चाहिए था।

यह भी पढ़ें :  Mohali News: शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
भाकियू के मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे संगठन की महत्वपूर्ण बैठक होगी। दोपहर एक बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर पंजाब के आंदोलित किसानों के समर्थन में मांगपत्र दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Protest: लुटियन की स्क्रिप्ट पर पंजाब में एक्शन, किसानों पर कार्रवाई दिल्ली की हार का साइड इफेक्ट तो नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें