फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत जख्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/सिसौली। किसानों की राजधानी सिसौली में रविवार सुबह भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत खेत से लौटते समय लोहे की नाल (पाइप) चेहरे पर लगने से घायल हो गए। वे ट्यूबवेल से निकाली गई नाल लेकर घर लौट रहे थे, जो किसी गाड़ी की टक्कर लगने के बाद उनके चेहरे से टकरा गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत रविवार सुबह खेत में लगी ट्यूबवेल का बोरिंग ठीक करा रहे थे। इस दौरान ट्यूबवेल से निकली लोहे की नाल (पाइप) लेकर उसे ठीक कराने के लिए जा रहे थे। खराब हुई लोहे की नाल को गाड़ी के ऊपर रखा गया था, जिसका एक हिस्सा गाड़ी से बाहर निकला हुआ था। रास्ते में सामने से आते किसी वाहन की टक्कर लगने से लोहे की नाल पास ही खड़े चौधरी नरेश टिकैत के चेहरे से जा टकराई। इससे चौधरी टिकैत के चेहरे, माथे व कान पर गंभीर चोट लगी है। सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें डॉक्टर के यहां ले गए। वहां उपचार के बाद उनके जख्मों पर पट्टियां बांधने के साथ ही उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। ग्रामीणों ने उन्हें घर पहुंचाया। चौधरी टिकैत के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर उनसे कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें