फुगाना गांव के थांबेदार वीरसैन मलिक ने कहा कि हमारी पहचान खाप के लोगों से है। हम उनसे हैं वे हमसे नहीं। खाप के लोगों की मर्जी के बिना हमें कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। लांक गांव के थांबेदार चौ. रविंद्र सिंह व बहावड़ी के बाबा श्याम सिंह ने कहा कि हम किसी के दबाव में कोई निर्णय नहीं लेंगे। खाप व किसान को किसी भी कीमत पर बंटने नहीं दिया जाएगा।
पुरा महादेव से आए आजाद मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन में गठवाला खाप का विशेष सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि वे अपने बाबा को भी मना लेंगे। देश के किसानों के साथ गठवाला खाप भी शामिल रहेगी। पंचायत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. तरसपाल मलिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, धर्मेंद्र मलिक, चौ. प्रवीण बालियान, चौ. थामसिंह व चौ. मुकेश मलिक ने विचार व्यक्त किए।