फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का भोपा रोड स्थित हॉस्पिटल पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने किया अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित एक हॉस्पिटल पर मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए 1.75 लाख की मांग करने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मरीज को डिस्चार्ज किए जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी राजन नामक युवक को कुछ दिन पूर्व सिर में लगी चोट के कारण भोपा रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि मरीज के परिजन रेहड़ा चलाकर परिवार पालते हैं, लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन उपचार के दौरान उनसे 3.75 लाख रुपये ले चुका था। आरोप है कि बुधवार को हॉस्पिटल द्वारा राजन को डिस्चार्ज करने के लिए कहते हुए उसके परिजनों से 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए, लेकिन जब डिस्चार्ज करने का समय आया तो हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मरीज के परिजनों पर फिर से 1.75 हजार रुपये का बिल बनाते हुए उन्हें भी जमा करने का दबाव बनाया गया। परिजनों ने भाकियू जिलाध्यक्ष से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। घंटों हंगामे के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मरीज को डिस्चार्ज कर मामले को शांत किया गया। शक्ति सिंह, पीयूष पंवार, कुलदीप, मोहब्बत अली, अनीस राना, माजिद व शादाब आदि मौजूद रहे। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें