फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालियान की गुगली पर आउट हुआ विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मुस्लिम सदस्यों के वोट लेने में भी सफल रही भाजपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इस बार केंद्रीय डॉ. राज्यमंत्री संजीव बालियान के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल था। इसलिए चुनाव की रणनीति बनाने में फूंक फूंक कर कदम रखा। जिला पंचायत चुनाव में बालियान ने एक बार फिर अपना कौशल साबित कर दिखाया। बालियान ने चुनाव में अपने परिवार से पहले पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध कर दिया है। उन्होंने ऐसी राजनीतिक चाल चली की पूरा विपक्ष ही बिखर गया। वह पांच मुस्लिम सदस्यों का वोट लेने में भी सफल हो गए। भाजपा ने जिपं में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। चौधरी नरेश टिकैत जैसा बड़ा नाम भी उनकी राजनीति के आगे ठहर नहीं पाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में यूं तो भाजपा की पूरी टीम ने एकजुट होकर कार्य किया, लेकिन चुनाव की कमान पूरी तरह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के हाथ में ही रही। किसान आंदोलन के चलते विपरीत परिस्थितियों के बीच संजीव बालियान विपक्ष के सामने एक दीवार बनकर खड़े रहे। दो भाइयों की मौत और परिवार के ही एक भाई को विपक्ष द्वारा सामने खड़ा कर देने के बाद भी बालियान ने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी सिद्ध की। चुनाव में सामने तहेरे भाई सतेंद्र बालियान के होने के बाद भी संजीव बालियान डिगे नहीं। पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम किया।
विज्ञापन

जिपं सदस्यों ने भी बालियान के अलावा किसी पर विश्वास नहीं जताया। उन्होंने ऐसी राजनीतिक चाल चली कि विपक्ष के सारे समीकरण उलट-पलट कर दिए। पांच मुस्लिम सदस्यों को अपने साथ मिलाकर विपक्ष को पटखनी दी। भाकियू यह मानकर चल रही थी कि मुस्लिम वोट तो एकतरफा उन्हें मिलेंगे ही। मुस्लिम सदस्यों के टूटते ही पूरा विपक्ष बिखर गया। बालियान की ही रणनीति थी कि अंत तक विपक्ष में एकता ही नहीं हो पाई। जिले की राजनीति में संजीव बालियान ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि फिलहाल कोई उनके आसपास नहीं है। भले ही इसमें खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ही क्यों न हो। भाजपा प्रत्याशी वीरपाल निर्वाल ने खुद माना कि उनकी जीत में बालियान की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह टिकैत होते तो परिवार तोड़ने का काम न करते : बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान परिवार में टूट होने पर भावुक हो गए। पार्टी कार्यालय पर संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत होते तो परिवारों को तोड़ने का काम न करते। खाप की एक मर्यादा होती है, कुछ लोग इन मर्यादाओं को तोड़ रहे हैं। खाप का काम परिवारों को जोड़ना होता है तोड़ना नहीं। मेरे परिवार में दो भाइयों की मौत हो चुकी है, एक भाई अभी भी बीमार है। ऐसे हालात में मेरे एक भाई को ही मोहरा बना दिया गया। बालियान ने कहा कि मैं जो कुछ हूं भाजपा की वजह से हूं। भाजपा के लिए सर्वस्व समर्पण को तैयार हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें