फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में देवबंद थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी हंस कुमार की पुत्री शालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी निक्की उर्फ निशांत के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़िता का आरोप है कि दहेज से नाखुश ससुराल वाले उसका लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न करने की बात पर सास ने गला घोटकर मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पति ने उसे जान से मारने की नियत से पेट में लात मारी। आरोप है कि मारपीट में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो ससुरालियों ने कार में बैठाकर गांव के बाहर अड्डे पर लाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। जिसके बाद वहां एकत्र लोगों ने उसे उसकी मायके भिजवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति निशांत, ससुर विजयचंद, सास अनिता त्यागी और ननद शिल्पा के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। सीओ रजनीश उपाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें