फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने प्रत्याशी के समर्थन में दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रत्याशी के समर्थन में दिखाई एकजुटता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल का नामांकन दाखिल कराने में पार्टी ने एकजुटता प्रदर्शित की। इससे पहले, पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई।
कचहरी में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के सामने नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल के साथ पार्टी नेता पूरी तरह एक साथ दिखाई दिए। कलक्ट्रेट में उनके साथ नामांकन दाखिल कराने वालों में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, श्रीभगवान शर्मा, अशोक कंसल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, डॉ सुभाषचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले, पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की और एकजुट होकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला मंत्री रेणु गर्ग व साधना सिंघल ने डॉ वीरपाल निर्वाल को तिलक लगाकर विजयी होने की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, सुधीर सैनी, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, बिजेंद्र पाल, राजीव गुर्जर, रोहताश पाल, राकेश आडवाणी, अमित चौधरी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, जिला संयोजक आईटी विभाग रक्षित नामदेव, सह संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, चेयरमैन जानसठ प्रवेंद्र भडाना, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नरेंद्र जैन, महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सलीम, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, प्रवीण, राजेश पाराशर, डॉ वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा, चमन वाल्मीकि, मनीष ऐरन, जिला मंत्री रजत त्यागी, भारत भूषण खुल्लर, डॉ. देशबधुं तोमर, विशाल गर्ग, मानवेंद्र शर्मा, रविकांत शर्मा, मनोज पांचाल, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें