फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का युवा ही देश की ताकत- मोहित बेनीवाल

विज्ञापन
खतौली में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर हुई बैठक में बोलते हुए भाजपा नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम : बेनीवाल
विज्ञापन

खतौली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि युवा ही देश का असली ताकत है। युवाओं के बल पर समाज में क्रांति लाई जा सकती है। पंचायत चुनाव में भाजपा युवाओं को महत्व देगी।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा में आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में खतौली भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं खतौली मंडल के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं में पंचायत चुनाव को लेकर जोश भरा। मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। खतौली से पहली ग्राम चौपाल का बिगुल बजाया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पार्टी जिसे भी चुनाव लड़ाए। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ प्रत्याशी को जिताने के लिए आगे आएं। इसके बाद, सायं गंगनहर पर महाआरती के आयोजन में मोहित बेनीवाल सहित भाजपा नेताओं ने शिरकत की। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, खतौली मंडल के प्रभारी देवव्रत त्यागी, मंडलाध्यक्ष अश्विनी उपाध्याय, सुधीर सैनी, अमित कुमार, नगर महामंत्री राकेश प्रजापति, मोहित जैन, आशु, सुनील उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, सुरेश आर्य, पंकज भटनागर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें