नुमाइश मैदान में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य : संवा
- फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के 13 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा और रालोद के नेताओं ने नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया।
रालोद के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाजपा नेता नितिन मलिक नुमाइश मैदान पहुंचे। रोजगार मेले और जनसभा के लिए लगाए गए पांडाल का निरीक्षण किया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अहिल्याबाई स्मारक के अनावरण की तैयारियों का लिया जायजा लिया। अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वरूप ने पूर्व सभासद बिजेंद्र पाल के आकस्मिक निधन पर उनके केवलपुरी स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
सरवट क्षेत्र में रालोद विधानसभा प्रभारी नदीम अहमद उर्फ बबलू भाई के निवास पर बैठक में तैयारियां पर चर्चा की गई। रालोद प्रदेश महासचिव पंडित उमा दत्त शर्मा, बबलू, हरीश त्यागी, केपी सिंह मौजूद रहे।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल के रामपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर तैयारी के लिए बैठक हुई। ओम सिंह धीमान, नंदकिशोर पाल, मनोज लेमन और अमन तोमर मौजूद रहे।