फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की रैली की तैयारी में जुटी भाजपा

विज्ञापन
शहर में पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान से मिलते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ में भाजपा की 22 जनवरी को होने वाली रैली को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्हें रैली की तैयारियों पर भी चर्चा की। चेतन चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सीएए को लेकर 22 जनवरी को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेरठ में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली अधिक भीड़ जुटाकर सीएए का समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ, मंडल से लेकर जिले के पदाधिकारी पूरी तरह तैयारियों में जुट जाएं। जिले में बसों की व्यवस्था और किस गांव से कितनी बसे जाएंगी इस पर भी चर्चा हुई। उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल से अब तक की तैयारियों के बारे में पूछा। लोनिवि में वह सहारनपुर से लौटते हुए कुछ देर के लिए रुके थे। इस अवसर पर रमेश खुराना अचिंत मित्तल, सुषमा पुंडीर, सुनील दर्शन, महेशो चौधरी, रोहिल वाल्मीकि, वैभव त्यागी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

जिले में बड़े स्तर पर होगा खेलो का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर से दिल्ली जाते हुए लोक निर्माण विभाग में डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ हुई बैठक में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने जनपद के बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिए है। ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को अवसर मिलना चाहिए। निरीक्षण भवन पहुंचे चौहान ने डीएम के साथ काफी देर तक बात की। उन्होंने डीएम को समझाया कि खेलों का आयोजन किस प्रकार कराना है। चौहान ने कहा कि इस जिले ने देश में अच्छे खिलाड़ी दिए है। खेलों का आयोजन इस प्रकार होना चाहिए, जिससे जिले के लोग खेलों से जुडे़ं। खेलों का आयोजन इसी माह कराने के लिए कहा गया। प्रभारी मंत्री ने डीएम से कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें