डीएस पब्लिक स्कूल में सम्मानित छात्र।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिल्ली में अंश ने मल्लयुद्ध में जीता कांस्य
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल के छात्र अंश भारद्वाज ने दिल्ली में आयोजित 65 वें नेशनल स्कूल गेम्स में मल्ल युद्ध में कांस्य पदक जीता है। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या संतोष जैन ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान तथा सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन यूनिट में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में तीन से नौ जनवरी तक 65वें नेशनल स्कूल गेम्स आयोजित किए गए। जिसमें अंश भारद्वाज ने अंडर 19 आयु वर्ग में 92 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित मल्लयुद्ध में कांस्य पदक हासिल किया है। छात्र की उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है। अंश ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं कोच विश्वदीप कौशिक के मार्गदर्शन को दिया।