मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जबकि भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति समेत 19 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर दिनभर कचहरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। नामांकन 27 मार्च तक होंगे। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। नामांकन जमा करने के लिए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी अपने न्यायालय में मौजूद रहे। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन जमा करने के लिए पहले दिन 19 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।