फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर मार्ग पर ईंट कारोबारियों से बाइक और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना/भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर स्थित रजबहे की पुलिया पर चार बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी शहजाद ने बताया कि गाँव के ही युवक उत्तराखंड क्षेत्र से ईंट का व्यवसाय करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सवेरे पवन व अजमइन तथा आस मोहम्मद भोकरहेड़ी मार्ग से लक्सर क्षेत्र में ईंट पर खरीदने जा रहे थे, आस मोहम्मद ट्रैक्टर ट्रॉली चला रहा था। पवन व अजमइन मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे थे। जैसे ही पवन व अजमइन भोकरहेड़ी - मजलिसपुर तोफीर मार्ग पर स्थित रजबहे की पुलिया के पास पहुंचे तभी उन्हें चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया तथा डंडों से हमला कर अजमइन को घायल कर 32,850 रुपये की नकदी व मोटरसाइकिल छीन ली। घायल अवस्था मे अजमइन जान बचाकर मजलिसपुर तोफिर की ओर और पवन भोकरहेड़ी की ओर दौड़ लिया। तभी पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहे आस मोहम्मद ने पवन को बदहवास हालत में देखा तो घटना की जानकारी दी। दोनों ने आगे जाकर अजमइन को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा पाया।
लूट की सूचना पर पहुँची भोपा पुलिस ने जांच की तथा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला है। सुबह सवेरे हुई लूटपाट की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें