फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा-भतीजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भैंसी कट के निकट ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार महिला गीता (65) की मौत हो गई। जबकि मृतका के भतीजा और भतीजी घायल हो गए। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से मेला देखने के लिए चरथावल के गांव दूधली जा रही थी।
विज्ञापन

गांव दाहौड़ निवासी जिले सिंह विगत कई वर्ष से परिवार के साथ खतौली आवास विकास कॉलोनी में रहते है। शनिवार शाम के समय जिले सिंह की पत्नी गीता चरथावल थाने के गांव दूधली निवासी अपने भतीजे विजेंद्र और भतीजी ज्योति के साथ बाइक से दूधली गांव में मेला देखने जा रही थी। जब वह भैंसी कट पर नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक में मार दी। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में घायल तीनों लोगों को पुलिस ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि ज्योति व विजेंद्र का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है। थाना पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों ने तहरीर नही दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें