खतौली। बड़ा बाजार में सराफ की दुकान से दो महिलाओं ने करीब एक लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। सराफ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सराफान निवासी पंकज जैन की बड़ा बाजार में मुखियाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 17 अगस्त को उसकी दुकान पर दो महिलाएं आभूषण खरीदने आईं थीं। महिलाओं ने आभूषण देखने के बहाने सोने की दो बाली तथा दो सोने की नथली चोरी कर लीं। बाद में स्टॉक देखने पर जेवर कम मिले। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों महिलाएं आभूषण चोरी करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस संबंध में पीड़ित सराफ के साथ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित जैन ने थाने पहुंच कर वहां मौजूद एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।