फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार का काट दिया सीट बेल्ट का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार का काट दिया सीट बेल्ट का चालान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दधेड़ू पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार का सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काट दिया गया। पीड़ित युवक के पास ऑनलाइन मैसेज आने के बाद इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी निवासी टिंकू गत सात मई को किसी काम से चरथावल क्षेत्र में गया था। पीड़ित युवक के अनुसार, वहां से लौटते समय जब वह दधेड़ू पुलिस चौकी पर पहुंचा तो वहां चेकिंग चल रही थी। उसको भी रोककर बाइक के कागजात की जांच की गई। पीड़ित का कहना है कि उसके पास कागज पूरे नहीं थे, जिस पर उसका ऑनलाइन चालान काट दिया गया। कुछ दिन बाद जब युवक के मोबाइल पर ऑनलाइन चालान का मैसेज आया तो वह यह देखकर हैरान रह गया कि उसकी बाइक का चालान काटे जाने के पीछे सीट बेल्ट न लगाए जाना वजह बताया गया था। मामले में चरथावल एसओ सूबे सिंह यादव का कहना है कि बाइक पर सीट बेल्ट का चालान गलती से काट दिया गया होगा। वे जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें