फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
खतौली में बुढाना रोड पर हंगामा होने के बाद जमा भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली। जीटी रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक हेलमेट नहीं पहने हुए था। परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खतौली कोतवाली के गांव गंगधाड़ी निवासी 21 वर्षीय निक्की पुत्र जयसिंह प्रजापति गांव में चाऊमीन की ठेली लगाता था। वह तीन बहनों का अकेला भाई था। रविवार को वह अपनी बहन के यहां मुजफ्फरनगर में सिंदारा देकर बाइक से लौट रहा था। जब वह भैंसी कट से नीचे खतौली की ओर चला तो किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसका सिर सड़क पर जाकर लगा। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। मृतक के परिजनों को जब सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि निक्की की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें