फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव पीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद-सांपला मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार (30) रविवार को बाइक से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे, जब वह देवबंद सांपला मार्ग पर पड़ने वाली काली नदी के पुल के समीप पहुंचे तो पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवीण ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिसके चलते उनके सिर में काफी चोट आई। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई फूल सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें