फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक ने विधानसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष उठाया नरभक्षी गुलदार का मुद्दा

Tue, 08 Aug 2023 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में गुलदार के हमलों से 13 इंसानों की जान चली गई। गुलदार को लेकर जनपद में हाहाकार मचा है। जिले के गुलदार का मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया। हालांकि मंगलवार सुबह एक गुलदार पकड़ा गया है लेकिन यह नरभक्षी गुलदार है यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधानसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष नरभक्षी गुलदार का मुद्दा उठाया। सपा सुप्रीमो विधानसभा में प्रश्नकाल में मुद्दा उठाएंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय सपा विधायक हाजी  तसलीम अहमद ने विधानसभा में सोमवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष नजीबाबाद और जनपद में नरभक्षी गुलदार के आतंक का मुद्दा उठाया। नगीना विधायक मनोज पारस के साथ विधायक तसलीम अहमद ने जनपद में 13 लोगों को नरभक्षी गुलदार द्वारा मौत के घाट उतारने और बड़ी संख्या में लोगों को घायल करने की जानकारी देते हुए विभाग की उदासीनता से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया नरभक्षी गुलदार, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने नरभक्षी गुलदार द्वारा मारे गए लोगों को 25-25 लाख रुपये और घायलों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने की भी मांग की। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नरभक्षी गुलदार के आतंक का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।

उधर विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान विधायक की ओर से नजीबाबाद के गांव राहतपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षण/प्रशिक्षण कार्य शुरू कराने का मुद्दा उठाया।

संबंधित मंत्री बृजेश पाठक ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज राहतपुर की निविदा प्रक्रिया जारी होने तथा शिक्षा सत्र 24- 25 में शिक्षा प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया जाने की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें