फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में बिहारी गांव की टीम ने ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
मंसूरपुर में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में बिहारी गांव की टीम ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

मंसूरपुर। अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहारी गांव की टीम ने मंसूरपुर की टीम को हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन

अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में मंसूरपुर, जोहरा, बिहारी गांव तथा डीएनए एकेडमी दिल्ली की क्रिकेट टीम ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बिहारी और मंसूरपुर की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहारी गांव की टीम ने 20 ओवर में 184 रन बनाए। मंसूरपुर की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर एक गेंद में 154 रन बनाकर आउट हो गई। मंसूरपुर के खिलाड़ी सलमान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में मोहम्मद अतीक, फहीम प्रधान, राहुल कुमार, रवि, हाजी यामीन, गुलजार, उप निरीक्षक यूनुस खान का सहयोग रहा। अंपायर की भूमिका में मोहम्मद वासिफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें