फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर परिवार और समाज की बड़ी जिम्मेदारी : यशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहाल महिला खुशहाल परिवार कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधायक चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान ने कहा कि महिलाओं को तनाव कम करने के लिए अपने अंदर की खुशी ढूंढनी चाहिए। महिलाओं पर परिवार और समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
बामनहेड़ी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खुशहाल महिला खुशहाल परिवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान ने कहा कि संयुक्त परिवारों के बिखराव के कारण महिलाओं में तनाव बढ़ा है। यूनिसेफ से जुड़ी तरन्नुम ने कहा कि महिलाओं को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ स्वयं का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक नीरज गौतम ने कहा कि यदि महिला खुशहाल रहेगी तो परिवार भी खुशहाल होगा। महिला खुशहाल तभी होगी जब महिलाओं का आध्यात्मिक सशक्तिकरण होगा। पीआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मानसी ने कहा कि हम सभी को शांति की जरूरत है ताकि हम अपने परिवार को खुश रख सके।
विज्ञापन


दिव्य धाम ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की इंचार्ज जयंती दीदी ने कहा कि हम सभी को शब्दों की शक्ति को बचाना चाहिए। इस शक्ति को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए। गांधीनगर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की इंचार्ज बबीता बहन ने गहन राजयोग का अभ्यास कराया। मंच संचालन बीके तारा बहन ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत पूजा बहन ने बुके देकर किया। कार्यक्रम में उर्मिल, अंजू, गीता, प्रतिमा, रेखा, मंजू, तनु, भारती एवं मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें