फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी परियोजनाओं का इस वर्ष काम होगा पूर्ण - रितु माहेश्वरी

विज्ञापन
खतौली तहसील के गांव नावला में जानकारी करते हुए नोडल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली/मंसूरपुर। जनपद की नोडल अधिकारी नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी शुक्रवार को तहसील खतौली के गांव नावला पहुंची। उन्होंने वहां पर गौशाला तथा निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण। उसके बाद वह खतौली तहसील पहुंची। तहसील सभागार में जनपदीय अधिकारियों की बैठक ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी बड़ी परियोजनाएं हैं, उनका काम इसी वर्ष पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

जनपद की नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने खतौली तहसील सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में जनपद में संचारी रोगाें की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। वह विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांव नावला पहुंची। उन्होंने वहां पर गौशाला, विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। गांव में चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड ,विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने खतौली में तहसील का निरीक्षण किया, कस्बे के वार्ड का भी हाल जाना। खतौली मंडी परिसर में स्थापित धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने पत्रकारों को बताया कि जांच में आया है कि गौशालाएं कम है, इसलिए और गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक दो शुगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नही किया गया है, जल्द उनका भुगतान कराने की जिम्मेदारी डीएम को दी गई है। अस्पतालों को भी जिम्मेदारी दी गई कि वे वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान दें। डेगू जैसी बीमारी की भी रोकथाम करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें आती है, उनकी जांचकर शीघ्र निस्तारण किया जाए। बड़ी परियोजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि इस वर्ष ही उन सभी का काम पूरा कराया जाएगा। इस दौरान डीएम चंद्रभूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एडीएम ई, एडीएम एफ, एसडीएम, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, , तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें