फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से सराफा बाजार को बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन से सराफा बाजार को बड़ा नुकसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में सराफा कारोबार को 50 करोड़ से ऊपर का नुकसान है। शादी- विवाह के सीजन में इस बार कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सराफ भी अब दुकानें खोलने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

शादी के सीजन में जेवरात काफी बिकते हैं। दुकानदार शादी के सीजन का इंतजार करते हैं। इस बार सीजन के समय में कोरोना के चलते लॉकडाउन होने से सराफा कारोबार धड़ाम हो गया है। दो माह से सर्राफ की दुकान लगातार बंद है। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के सचिव स्वराज वर्मा का कहना है कि दुकानों के बंद होने से उनके कारीगर भी घर पर बैठे हैं। दो माह में व्यापार जीरो पर आ गया है। शादी के सीजन की सभी तैयारी धरी रह गई है। सरकार को अब हमारा व्यापार खुलवा देना चाहिए। हम सरकार की गाइड लाइन का पालन करने के लिए तैयार हैं। कम से कम हमारा 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें