अधिकारियों ने मौजूद मिले लोगों से पूछताछ की और उन्हें विभाग संबंधी कार्य न करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के अंदर मिले चार, पांच लोगों को पकड़ा। संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
उधर, अधिकारियों का काफिला कार्रवाई के बाद एआरटीओ कार्यालय से रवाना हुआ ही था कि एक के बाद कई दलालों ने अपनी दुकानों के शटर उठा डाले और कार्य शुरू भी कर दिया।
आखिर किसका मिला है संरक्षण
छापा मारने वाली टीम तो चली गई लेकिन परिवहन विभाग के किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी तक लेना जरूरी नहीं समझा। इसका फायदा उठाकर दलाल अपनी दुकान खोल कर बैठे रहे।
इन्होंने कहा
एआरटीओ कार्यालय के बाहर परिवहन विभाग से संबंधित काम करने वाले लोगों की दुकानों के खुले होने की सूचना पर छापा मारा था। वहां कुछ लोगों को चेतावनी दी है। मौजूद मिले लोगों को परिवहन विभाग कार्यालय से ही अपना काम कराने के लिए जागरुक किया। -अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।