फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना के बाद श्री बालाजी को लगाया भोग

विज्ञापन
बुढ़ाना में श्री बालाजी को भोग लगाते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। श्री बालाजी युवा मंच तथा श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया। सोमवार को नदी वाला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना के बाद श्री बालाजी को श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। भंडारा प्रसाद के वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

श्री बालाजी युवा मंच तथा श्रद्धालुओं ने तीन दिवसीय श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को देर शाम सुंदरकांड पाठ के आयोजन से हुआ। रविवार को महाआरती के बाद श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति में कस्बा डूबा रहा। सोमवार को मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना के बाद श्री बालाजी को श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। श्री बाला जी को भोग लगाने के बाद भंडारा प्रसाद के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भोग व प्रसाद वितरण में ये श्रद्धालु रहे शामिल
श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव का सोमवार को पूजा अर्चना व भंडारा प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश संगल, भाजपा के जिला महामंत्री विनीत कात्यान, अभिषेक संगल, अप्पू जैन, शिवराज गर्ग, राजीव गर्ग, निर्भय सहरावत, रविभूषण शर्मा व विनोद सैनी सहित बालाजी युवा मंच के सभी कार्यकर्ता तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें