बाबा बुद्धदास महाराज की याद में भंडारे का आयोजन
मोरना। शुकतीर्थ स्थित उदासीन निर्वाण आश्रम में ब्रह्मलीन खिचड़ी वाले बाबा बुद्धदासजी महाराज की 22वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों व ब्राह्मणों को भोजन के साथ दक्षिणा बांटी गई।
श्रद्धांजलि सभा में मां पूर्णागिरी मंदिर के महामंडलेश्वर गोपाल महाराज ने कहा कि हमें संतों, महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। वहीं, बाबा कृपाल दास जी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन खिचड़ी वाले बाबा बुद्धदास जी महाराज उच्च कोटि के संत थे। उन्होंने पूरा जीवन लोगों को ज्ञान बांटने में लगा दिए। सभा को ब्रज घाट से आए बाबा निहाल दास जी महाराज, महामंडलेश्वर बाबा मोहन दास महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, ज्ञानदास महाराज आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व दूर दराज क्षेत्रों से आए संतों व भक्तों ने महाराज श्री की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें साधु संतों व ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा दी गई। कार्यक्रम में नागा बाबा आनंद महराज, संतोष दास, सूरतदास, श्रवण दास, मिथुन सिंह, अजीत, अंतराम, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।