फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री पंजाब भेजी

विज्ञापन
बुढ़ाना। पंजाब के लिए कसेरवा गांव से रवाना हुई राहत सामग्री। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जानसठ। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री इकट्ठा की है। बृहस्पतिवार को गांव सिखेड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राहत सामग्री इकट्ठा की। ग्रामीणों के सहयोग से 48 क्विंटल गेहूं और 80 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की। कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री पंजाब में भेजी है। इस दौरान सुभाष चंद काकरान, सोनू चौधरी, नरेंद्र सिखेड़ा, हाजी कामिल, नीरज बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद को भेजे गेहूं, नकदी

भोपा। गांव नन्हेड़ा में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान चलाकर गांव से 25 क्विंटल गेहूं और 32 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित कर किसान भवन सिसौली में जमा कराई है। भाकियू के जिला सचिव पंकज मलिक ने बताया कि गांव नन्हेड़ा में कार्यकर्ताओं ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान चलाकर गेहूं और धनराशि एकत्र की है। दिल्ली पुलिस में नियुक्त गांव के रवि ने भी इस कार्य में भूमिका निभाई हैं। पुष्पेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सौदान सिंह, मोनू कुमार, प्रवेंद्र, रवि आदि ने गेहूं और धनराशि एकत्र कर किसान भवन सिसौली में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को सौंप दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें