मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर 11 सूत्रीय मांग रखी। पांच हजार रुपये के बकाया पर विद्युत कनेक्शन न काटने, स्मार्ट मीटर न लगाए जाने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
मंगलवार को भाकियू तोमर के पश्चिम यूपी प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी के नेतृत्व में किसानों कि समस्याओं के निराकरण को 11 सूत्रीय मांगपत्र मुख्य अभियंता को सौंपा गया। नए विद्युत कनेक्शन पर बढ़ाई गई फीस भी वापस लेने की मांग की गई। इसके साथ ही गांव-देहात में जर्जर तारों को बदलवाने और गांव के अंतिम छोर तक विद्युत लाइन पहुंचाने की मांग भी की गई। मुख्य रूप युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी, अफजाल, शिराजू, सद्दाम, सलीम, इरशाद आदि शामिल रहे।