फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू टिकैत ने जिले में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
बुढ़ाना। तिरंगा यात्रा में शामिल राज्यमंत्री व अन्य। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। शहर में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल हुए। प्रकाश चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सिसैली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने यात्रा रवाना की।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान से भाकियू प्रवक्ता ने किसानों को रवाना किया। यात्रा महावीर चौक, आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक होते हुए रानी झांसी रोड के रास्ते प्रकाश चौक पहुंची। टिकैत ने कहा कि यह केवल ट्रैक्टरों की रैली नहीं है, बल्कि किसान, खेत और देश के प्रति सम्मान एवं एकजुटता का संदेश है।
तिरंगा यात्रा के दौरान उमस और गर्मी के चलते भाकियू युवा जिलाध्यक्ष गुलबहार राव की हालत बिगड़ गई। करीब आधा घंटा बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि सभी फसलों के लिए सीटू जमा 50 प्रतिशत एमएसपी की गारंटी की मांग रखी।

बुढ़ाना। तिरंगा यात्रा में शामिल राज्यमंत्री व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें