फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में मेरठ निवासी हिस्ट्रीशीटर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/रोहाना कला। शहर कोतवाली पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करने वाले बदमाश मेरठ निवासी हिस्ट्रीशीटर शाहरुख उर्फ बावला को मुठभेड़ में घायल हालत में गिरफ्तार किया है। उससे ट्रांसफॉर्मर का तीस किलो तार व कॉयल, तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन




एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि रोहाना चौकी पुलिस सादपुर के जंगल में रजबहे की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता हुआ दिखा तो उसने रुकने का इशारा किया। वह बाइक को मोड़ कर भागने लगा। पीछा व घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की तो वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।



उसे गिरफ्तार किया गया। वह मेरठ जनपद के थाना सरुरपुर के गांव मैनापुटठी निवासी शाहरुख उर्फ बावला है। उसके खिलाफ गैंगस्टर, डकैती, लूट, चोरी, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं के 38 मामले मेरठ, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी का चालान कर दिया गया। आरोपी ने रोहाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से कॉयल चोरी करने की दो घटनाएं की थीं। बरामद बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें