फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बनवाया लाइसेंस

Tue, 28 Nov 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
DEMO - फोटो : DEMO
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार-बाइक के लिए लाइसेंस का आवेदन किया है। एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर भाकियू नेता ने ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कराई। भाकियू नेता ने 48 साल की उम्र में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत मंगलवार को अपने एक सहयोगी के साथ स्कूटर से कार्यालय पहुंचे। यहां बाबू से लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया के बारे में जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने खुद का ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने के लिए कागजात प्रस्तुत किए। आवेदन में जो दस्तावेज लगाए गए हैं, उनके अनुसार भाकियू नेता ने करीब 48 साल की उम्र में अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। कर्मचारियों ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण की। इस दौरान भाकियू नेता ने कहा कि सड़क, हाईवे पर ट्रैक्टर लेकर चलने वाले किसानों को विभागीय अधिकारी परेशान न करे। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि भाकियू नेता राकेश टिकैत अपना लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय आए थे। कर्मचारियों ने जो जरूरी प्रक्रिया थी, उन्हें पूरा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें