फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य खन्ना ने परमार्थ लिंगम को हराया

Tue, 28 Nov 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट में पांचवें दिन सिंगल्स और डबल्स में रोमांचक मुकाबले रहे। 35 वर्ग में सिंगल्स में नंबर वन खिलाड़ी आदित्य खन्ना ने परमार्थ लिंगम पिल्लई को 6-1,6-2 से हराया। नितिन कीर्ति ने नरेंद्र चौधरी को 6-1,6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
45 वर्ग के सिंगल्स में गुरुदर्शन सिंह रमन्ना ने कुलवंत सिंह कर्ण को 6-3,2-6,7-6 से हराया। आर नागराज ने विजय कुमार को 6-0,6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 55 के सिंगल्स में एजेएस चटवाल ने शरद टांक को 6-2,6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 55 के डबल्स में शरद टांक और एम सुरेश ने आश और डॉ डीएस मलिक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविंद्र चौधरी और एजेएस चटवाल ने पुनीत गुप्ता और मणि मोहन नेहरू को हराकर फाइनल में एंट्री की। 35 के डबल्स में आशीष खन्ना और नितिन कीर्ति ने आदित्य खन्ना और अंशुल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर डॉ शिवानी लाल ने अपनी छह सदस्यों की टीम के साथ टेनिस कोर्ट के बार और कोर्ट में चोटिल खिलाड़ियों को तुरंत राहत दिलाई। बुधवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें