फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
1जानसठ में भजन संध्या पर भक्ति गीत प्रस्तुत करतीं महिला कलाकार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे में ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर भजन संध्या एवं महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे और भगवान शिव का गुणगान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महकार सिंह ने किया। भजन संध्या में मेरठ से आए कलाकार विक्की शर्मा ने भोलेनाथ व मां भगवती के सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महिला गायक उमा गौड़ एवं दिनेश कुमार द्वारा मां भगवती की महिमा का गुणगान किया गया। संचालन दीपेश गुप्ता ने किया। भगवान भोलेनाथ एवं मां भगवती की महाआरती वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश कश्यप द्वारा की गई। दौरान अध्यक्ष निशांत कांबोज, अरविंद पाराशर, राजेंद्र गोयल, अंकित संगल, रामकिशोर सैनी, भूपेंद्र कुमार, पोपिंद्र सिंह, सत्यपाल चौधरी, जय कुमार शर्मा, नरेश गुर्जर, महिमा शर्मा, प्रमोद सैनी, सुंदर पाल सिंह, डॉ. विजेंद्र, सतीश गुर्जर, गगन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें