फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण 39 दिन बाद भजन कीर्तन स्थगित

विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते महिलाओं के भजन कीर्तन कार्यक्रम के समाप्त होने की घोषणा करते एसडीएम देवेंद? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चल रहा महिला संगठन प्रेरणा का भजन कीर्तन कार्यक्रम बुधवार को 39वें दिन कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया। जिसकी घोषणा एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने की।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए शासन कठोर कदम उठा रहा है। जुलूस, धरने प्रदर्शन औक रैलियों आदि पर भी पाबंदी लगा दी गई है। जिसकों देखते हुए सामाजिक व सांस्कृतिक महिला संगठन ने भजन कीर्तन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। बुधवार को भजन कीर्तन स्थल पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के स्थगित किए जाने की घोषणा की। उनके साथ सीओ चौब सिंह आदि भी मौजूद रहे। वहीं, संगठन ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया कि कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए जनहित में स्थगित किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग और देवबंद के ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में चल रहे चल रहे धरना प्रदर्शन को महिलाओं ने सरकार की अपील को ठुकराकर समाप्त करने से इंकार कर दिया। वर्ग विशेष की महिलाएं अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से जनहित में धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि ईदगाह मैदान में धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होता है तो वह कोरोना वायरस का प्रकोप समाप्त होने के बाद पुन: भजन कीर्तन आरंभ कर देंगी। इस मौके पर भाजपा नेता बिजेंद्र गुप्ता, शुभलेश शर्मा, पिंकी त्यागी, रेखा, बबीता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें