मुजफ्फरनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी सरवट में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डीएम की पत्नी विजया सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि विजया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों को अपनी बेटियों को उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया। समाज सेविका बीना शर्मा ने महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि कैसे अपनी बेटियों का ध्यान रखना है। डायट प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बालिकाओं को आगे पढ़ने और आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया।
मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्रा तनु, खुशी, शीबा, तबस्सुम, मुस्कान, शबाना, स्वाति, हीना, जन्नत आदि ने स्वागत गान, अभिनंदन गान के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधान अध्यापिका विकास रानी ने आभार जताया। अनीता चौधरी, सरवट ग्राम प्रधान उषा शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, अलका मलिक, छाया, रामधन गुप्ता, बिजेद्र गुप्ता, सुनीता राठी आदि मौजूद रहे। नरेश सैनी, श्रीभगवान शर्मा, मीरा सैनी, ब्रहमदत्त, अनघ सिंघल, मानसी सिंघल आदि का सहयोग रहा। संचालन मीरा शर्मा ने किया।
पैदल चाल प्रतियोगिता होगी
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि गांधी जयंती दो अक्तूबर को पुरुष वर्ग की ओपेन पांच किलोमीटर, बालक वर्ग की तीन किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता होगी। उस दिन सुबह साढे छह बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाक रेस होगी। इसमें कई क्षेत्रों के प्रतिभागी शिकरत कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।