पाक का पुतला फूंकने की तैयारी करते प्रदर्शनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के गांव उत्तरी घटायन में ग्रामीणों ने उड़ी में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
मंगलवार को घटायान के ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर आतंकवादियों द्वारा किए हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पाक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अनुराग पंवार, अशोक चौधरी, सोमित चौधरी, गुड्डू, अनिल, कालूराम, भूपेश, मनीष, हैप्पी आदि शामिल रहे।