फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: वोटिंग के दौरान बीडीसी सदस्य को मारा थप्पड़, सपा-रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

Sat, 09 Apr 2022 09:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एमएलसी चुनाव में वोटिंग के दौरान महिला प्रधान के देवर ने बीडीसी सदस्य को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से गुस्साए सपा-रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान के दौरान वोट डालने गए बीडीसी सदस्य को गांव के ही एक युवक ने दोबारा वोट डालने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मार दिया। रालोद विधायक राजपाल बालियान के साथ पहुंचे सपा व रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सीओ के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। मतदान केंद के बाहर दिन में कई बार भाजपा और गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना व शाहपुर ब्लॉक के मतदाताओं के लिए विकास खंड कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव इटावा निवासी बीडीसी सदस्य गुड्डू अपना वोट डालने गया तो आरोप है कि गांव के ही महिला प्रधान रूबी के देवर कपिल ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर नाराज रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। 

वहीं विधायक राजपाल बालियान के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, बालकिशोर त्यागी, सुबोध त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, कलवा त्यागी, हाजी जमशैद व पप्पन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विनय गौतम के समझाने पर सभी लोग शांत हुए। मतदान समय के दौरान मतदान केंद्र के बाहर कई बार भाजपा कार्यकर्ताओं की सपा व रालोद कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई। सीओ ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब दौड़ रहा बुलडोजर: शामली में अवैध कॉलोनी का सफाया, 25 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


360 मतदाताओं ने किया मतदान
मतदान केंद्र पर 374 में से 360 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार और खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान में 14 वोटर वोट डालने नहीं आए।

यह भी पढ़ें: कातिल सिपाही के खुल रहे बड़े राज: सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से था फरार, सामने आया पिता-पुत्र की हत्या का खौफनाक सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें