कार्यक्रम में सजी राधा-कृष्ण की झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
कल्लरपुर कछौली स्थित सिद्धपीठ भैरव मंदिर में चल रहे भैरवाष्टमी महोत्सव का मंगलवार को भगवती जागरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान भव्य झांकियां भी सजाई गईं। मध्यरात्रि यज्ञ के साथ मंदिर अधिष्ठाता भगवान भैरवनाथ का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
कल्लरपुर कछौली स्थिति भैरव मंदिर में भैरवाष्टमी पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव बीती रात जागरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि डीआईजी जितेन्द्र कुमार शाही और एसएसपी बबलू कुमार, विधायक कपिलदेव अग्रवाल आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां भगवती का गुणगान किया। जागरण के दौरान भव्य झांकियां का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि यज्ञ के साथ मंदिर अधिष्ठाता भगवान भैरवनाथ का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
रातभर श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। आयोजन में देवेन्द्र जैन, हरपाल सिंह, जगदीश पांचाल, राजकुमार गोयल, प्रवीन खेड़ा ने श्री भैरव मंदिर के महंत ठा. नकली सिंह से आशीर्वाद लिया। पंडित श्याम सुंदर शर्मा एवं राहुल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। इस दौरान राम कुमार पुण्डीर, राकेश बंसल, संदीप कुमार, मुकेश धीमान, अभिषेक वालिया, पवन पांचाल, डब्बू चौधरी, बबलू शर्मा, हरीश पाहूजा, योगेश धीमान, मनोज शुक्ला बंटी, राजकुमार, हरीश त्यागी, प्रेमपाल संधावली, संदीप वत्स आदि का विशेष योगदान रहा।