नवीन मंडी स्थल के मुख्यद्वार पर दुपहिया वाहनों को अंन्दर जाने से रोकती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मतगणना स्थल के पास लगाए बैरियर, लोग लौटाए
मुजफ्फरनगर। मतगणना स्थल के पास पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। मार्गों से गुुजर रहे वाहनों को वापस भेजा। लोगों को रूट डायवर्जन की जानकारी दी। एसएसपी अभिषेक यादव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
एसएसपी ने कहा कि मतगणना के दौरान चुनाव आयोग के आदेश का पूरी तरह से पालन करना है। मतगणना स्थल हो या फिर आसपास का क्षेत्र, कहीं पर भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे। सभी शालीनता के साथ पेश आएंगे। कोई पुलिस के साथ अभद्रता करता है तो तुरंत अधिकारियों को अवगत कराएं।
बुधवार दोपहर से ही पुलिसकर्मियों ने अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच कर जिम्मेदारी संभाल ली। चेकिंग के लिए लगाए बैरियरों पर पुलिस तैनात हो गई है। दिशा निर्देश देने के बाद एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। खुफिया विभाग कर्मचारियों ने डॉग स्क्वॉयड के साथ मतगणना स्थल पर चेकिंग की।
-
यहां लगाए बेरियर-
- बालाजी चौक,
- विश्चकर्मा चौक,
- गांधी नगर पुलिया,
- अलमासपुर चौराहा,
- कूकड़ा ब्लाक चौराहा
--
- यह पुलिस रहेगी तैनात
- तीन कंपनी पैरा मिलिट्री
- तीन कंपनी पीएसी
- दो हजार पुलिसकर्मी
- सात सीओ
- चार एएसपी
मुजफ्फरनगर के नई मंडी बालाजी चौक पर मतगणना के चलते की गई बैरिकेडिगं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR