फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैरिकेडिंग लगाई, वन-वे किया मार्ग, जाम से नहीं मिली मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर में झांसी की रानी मूर्ति के निकट जाम लगने की समस्या से मुक्ति नही मिल पा रही है। यहां पर यातायात पुलिस अधिकारियों ने बेरिकेडिंग लगाकर मार्ग वन-वे भी किया, इसके बाद भी समस्या पहले जैसी ही है। आसपास के दुकानदारों ने जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

झांसी की रानी मूर्ति के पास का तिराहा नगर के मुख्य मार्ग में से एक है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोग दो पहिया व चौपहिया वाहनों के अलावा पैदल राहगीर भी आते-जाते है। इस तिराहे केे पास दोपहर से शाम तक एक नहीं, कई बार जाम लगता है।
यहां पर पुलिस भी यदा कदा ही तैनात की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने यहां पर बेरिकेडिंग लगाई। मार्ग वन-वे किया लेकिन जाम से मुक्ति नहीं मिली।
झांसी की रानी के पास दुकान करने वाले विक्की चावला का कहना है कि उनकी दुकान मुख्य मार्ग पर है। झांसी की रानी तिराहे के पास पूरे दिन में कई बार जाम लगता है। इसका असर उनकी दुकान तक पहुंचता है। पैदल राहगीर भी परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

दुकानदार विपिन संगल का कहना है कि झांसी की रानी मूर्ति के पास तिराहे पर जाम लगना कोई नई बात नही है। जाम लगने के दौरान उनकी दुकान पर ग्राहकों को आने में परेशानी होती है।
दुकानदार पंकज लूथरा का कहना है कि उनकी दुकान मोलाहेड़ी मार्केट के पास झांसी की रानी की मूर्ति के सामने है। यहां तो सुबह से ही जाम लगना शुरू हो जाता है। यह सब ई-रिक्शा के कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें