बार कौंसिल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अधिवक्ताओं की सहायता के लिए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हैल्पलाइन नंबर से अधिवक्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं का घर बैठे ही समाधान हो जाएगा। छोटी समस्याओं के लिए अधिवक्ताओं को बार कौंसिल नहीं जाना पड़ेगा।
कोविड़-19 संक्रमण को देखते हुए बार कौंसिल कार्यालय प्रयागराज में अधिवक्ताओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। अधिवक्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9651950091 जारी किया गया है। इस नंबर पर अधिवक्ता कार्य दिवस में सुबह साढ़े 10 बजे से सायं साढ़े चार बजे तक कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सचिव ओमपाल मलिक ने बताया कि छोट-छोटे कार्यों के लिए अधिवक्ताओं को अब बार कौंसिल कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। उनकी समस्या का हेल्पलाइन नंबर से ही समाधान हो जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए बार कौंसिल ने अधिवक्ताओं के हित में यह कदम उठाया है।
-